सोहम नर्सिंग होमबुलंदशहर · सन् 2000 से

24×7 इमरजेंसी व ट्रॉमा — +91 96757 87565

हमारे डॉक्टर

सन् 2000 में डॉ. राजीव अग्रवाल और डॉ. रीना अग्रवाल ने दिल्ली और वाराणसी के बड़े अस्पताल छोड़कर बुलंदशहर में सोहम नर्सिंग होम की नींव रखी — तब से दोनों यहीं, मरीज़ों के बीच हैं।

डॉ. राजीव अग्रवाल

न्यूरोसर्जन · संस्थापक

डॉ. राजीव अग्रवाल

MBBS, MS (जनरल सर्जरी), MCh (न्यूरोसर्जरी) — IMS, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय

बुलंदशहर में जन्मे और पले-बढ़े डॉ. राजीव अग्रवाल ने MBBS और MS (जनरल सर्जरी) बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ से किया। 1997 में अखिल भारतीय प्रतियोगिता के ज़रिए IMS-BHU की एकमात्र MCh न्यूरोसर्जरी सीट पहले ही प्रयास में प्राप्त की। दिल्ली के VIMHANS और सेंट स्टीफ़ेंस अस्पताल में सेवाएँ देने के बाद सन् 2000 में अपने शहर लौटे — ताकि न्यूरोसर्जरी का इलाज बुलंदशहर में ही मिल सके।

किन स्थितियों का इलाज

  • सड़क दुर्घटना व सिर की चोट
  • ब्रेन व स्पाइन सर्जरी
  • मिर्गी (एपिलेप्सी)
  • लकवा (पैरालिसिस)
  • बेहोश व गंभीर मरीज़ों की क्रिटिकल केयर
डॉ. रीना अग्रवाल

स्त्री रोग विशेषज्ञ · संस्थापक

डॉ. रीना अग्रवाल

MBBS, MS (प्रसूति एवं स्त्री रोग) — JNMC, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय

मोदीनगर में जन्मीं डॉ. रीना अग्रवाल ने MBBS और स्नातकोत्तर शिक्षा जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पूरी की। गिन्नी मोदी अस्पताल (मोदीनगर) और जैन चैरिटेबल अस्पताल (वाराणसी) में कंसल्टेंट रहने के बाद सन् 2000 से सोहम नर्सिंग होम में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की कमान सँभाल रही हैं — सुरक्षित और सामान्य प्रसव पर विशेष ज़ोर के साथ।

सेवाएँ

  • गर्भावस्था की नियमित जाँच (ANC)
  • हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी देखभाल
  • सामान्य व सर्जिकल प्रसव
  • लेप्रोस्कोपिक व हिस्टेरोस्कोपिक सर्जरी
  • स्त्री रोग व कैंसर संबंधी परामर्श

OPD प्रतिदिन चलती है — आने से पहले कृपया कॉल कर लें।